{"_id":"570bfb0e4f1c1b534b4a6b48","slug":"jail-sulfa-mobile-kurukshetra-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पकड़े दो मोबाइल और सुल्फा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में पकड़े दो मोबाइल और सुल्फा
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र के जिला कारागार में सोमवार को सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल में डीएसपी रमेश गुलिया, थाना शहर प्रभारी रामकुमार और सीआईडी की ज्वाइंट टीम ने छापेमारी करते हुए जांच की। चेकिंग को देख कैदियों में हड़कंप मच गया। जांच में कैदियों से बिना सिम के दो मोबाइल और एक डाटा केबल बरामद की गई। इसके अलावा पेशी से लौट रहे कैदी से टीम ने कुछ मात्रा में सुल्फा भी बरामद किया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार जांच टीम ने डीएसपी रमेश गुलिया की अगुवाई में कारागार में दबिश दी और बाथरूम में छिपाए गए बगैर सिम के दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए। वहीं एक कैदी के पेशी से लौटते वक्त जांच के दौरान सुल्फा भी पकड़ा गया। सिटी थाना प्रभारी एसएचओ रामकुमार ने बताया कि सोमवारर को जेल में की गई छापेमारी के दौरान बिना सिम के दो मोबाइल फोन पकड़े गए हैं। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं उन्होंने सुल्फा बरामद होने की बात पर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन