फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Go smugglers terror, vegetable businessmen assaulted and robbed

गो तस्करों का आतंक, सब्जी व्यवसायियों से मारपीट और लूट

Tue, 20 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 20 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन

सब्जी मंडी आ रहे दो सब्जी विक्रेताओं के साथ सोमवार को अल सुबह पिकअप सवार गो तस्करों ने एनआईटी गेट के पास रोककर खूब मारपीट की और उनसे 9 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सब्जी विक्रेताओं ने पुलिस कंट्रोल रूम में मदद के लिए फोन भी किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले इन गो तस्करों ने शहर में खूब हंगामा किया, पुलिस इनका पीछा कर रही थी और बदमाशों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की।

विज्ञापन


हुआ यूं कि करनाल के निगदू के साथ लगते गांव निवासी कृष्ण और सतीश कुमार मोटरसाइकिल पर सब्जी मंडी आ रहे थे। कृष्ण ने बताया कि जब वे दयालपुर मोड़ पर एनआईटी गेट के पास पहुंचे तो देखा कि एक पिकअप के साथ कुछ युवक खड़े हैं। इस पर उन्होंने बाइक रोक कर पूछा तो उन्होंने कहा कि वे टमाटर लोड कर रहे हैं। लेकिन, इसी बीच दो युवक उतरे और उन्होंने आते ही उन पर डंडों आदि से हमला कर दिया और देखते ही देखते वे 10-12 हो गए। कृष्ण ने बताया कि उनसे बचने के लिए वे भागने लगे।
विज्ञापन


सतीश तो रोड से दूसरी ओर भाग लिया और वह खुद सीधे भाग लिया, लेकिन उन्होंने मेरे पीछे अपनी गाड़ी दौड़ा ली। इसके बाद उन्होंने गाड़ी आगे अड़ा दी और मुझे बुरी तरह से मारा। इसके बाद उन्होंने उसकी जेब से 9 हजार 50 रुपये लूट लिए। उनमें से एक दो ने तो मुझे जान से मारने की बात कही, लेकिन किसी ने इंकार कर दिया तो वे छोड़कर भाग गए। उन्होंने मोबाइल भी लूट लिया था, लेकिन जाते हुए वापस दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर भी किया पथराव, कंट्रोल रूम ने नहीं की सुनवाई  
कृष्ण ने बताया कि उनके चंगुल से निकलते ही मैंने 100 नंबर पर फोन किया और मदद की मांग की। लेकिन न तो कोई पीसीआर आई और न ही कोई पुलिस टीम। वहां से भागकर मैं पुलिस नाके पर पहुंचा और वहां दो पुलिस वाले मिले। उन्हें सारी जानकारी दी। इसी बीच गो तस्कर वहां स्पीड में आए और पुलिस पर ईंटे आदि फेंक कर फरार हो गए। वारदात के काफी देर बाद पुलिस वहां पहुंची और फिर मामला दर्ज भी किया और मेडिकल के लिए लेकर गए।


गो तस्करों ने मचाया रातभर आतंक
थाना केयू में तैनात एसआई नसीब सिंह ने बताया कि यह वारदात गो तस्करों ने अंजाम दी है। बदमाशों की गाड़ी इलाके में ही घूम रही थी और हम उनका पीछा कर रहे थे। वे पहले मोहन नगर, उसके बाद नए बस स्टैंड होते हुए सेक्टर-2, 3 से निकलते हुए दयालपुर की ओर पहुंच गए और उन्होंने ही इन दोनों के साथ वारदात की है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, उन्होंने ये भी बताया कि करनाल में पुलिस कर्मियों पर फायरिंग करने वाले भी यही गोतस्कर हैं और इन्होंने कुरुक्षेत्र में भी पुलिस पर पथराव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed