फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fury among people of society in case of sacrilege of photo of Sikh Guru Baba Deep Singh in kurukshetra

Kurukshetra: सिख गुरु बाबा दीप सिंह की फोटो की बेअदबी का मामला, समाज के लोगों में रोष

Wed, 08 Mar 2023 09:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Mar 2023 09:44 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में सिख गुरु बाबा दीप सिंह की फोटो के साथ बेअदबी मामले में सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है, जिसमें केवट बाबा दीप सिंह की फोटो को 5 से कुचल रखा है। इससे सिख समाज में रोष फैला है।

विज्ञापन
Fury among people of society in case of sacrilege of photo of Sikh Guru Baba Deep Singh in kurukshetra
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में सिख गुरु बाबा दीप सिंह की फोटो के साथ बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया। जिससे सिख समाज में रोष फैल गया है। घटनाक्रम को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई है, जिसमें युवक बाबा दीप सिंह की फोटो को पांव से कुचल रहा है। इससे सिख समाज में रोष फैला हुआ। देर रात को ही सिख नेता कमलजीत सिंह अजराना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों थाने में पहुंच कर शिकायत दी।

विज्ञापन


एसपी के मिलने के बाद दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने मामले पर संज्ञान नहीं लिया तो देर रात को ही लोग एसपी से मिले और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। उधर आरोपियों की मेडिकल जांच भी कराई गई जहां पर भी युवक को बचाने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग सिविल अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं तो सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में गुरुद्वारा छठी पातशाही में एकत्रित होंगे। जहां पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा। सिख नेता कमलजीत सिंह अजराना ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को माफ नहीं किया जा सकता यह पूरे सिख समाज के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed