{"_id":"85189cac7a895b7a727a62836eefaf7f","slug":"fire-in-house-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी से आग से जला सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लगी से आग से जला सामान
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 31 Aug 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चक्रवर्ती मोहल्ला के एक घर में रविवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। शुक्र है कि जिस समय आग लगी घर पर कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से टीवी सहित कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मकान मालिक हरिराम का बेटा ईश्वर जो कि घर के बाहर खेल रहा था वह घर में आग लगी देख बेहोश हो गया। जिसे पड़ोसियों द्वारा होश में लाया गया। वैसे आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। हरिराम की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ एक दिन पहले ही मायके रक्षाबंधन पर चली गई थी।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने ही अग्निशमक को आग लगने की सूचना दी थी लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती तब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था। जांच अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई अभी भी जारी है।
विज्ञापन