{"_id":"6512d5590f0d5f80230a24b3","slug":"fir-against-alleged-bjp-leader-on-charges-of-fraud-on-the-name-of-getting-job-in-group-d-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: ग्रुप-डी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 3.15 लाख, कथित भाजपा नेता नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र: ग्रुप-डी में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 3.15 लाख, कथित भाजपा नेता नामजद
Tue, 26 Sep 2023 06:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Sep 2023 06:28 PM IST
सार
ग्रुप-डी में नौकरी लगवाने के नाम पर पुलिस ने कथित भाजपा राष्ट्रीय प्रभारी को नामजद किया है। आरोपी शैलेंद्र विजयवर्गीय हाल निवासी महावीर कॉलोनी ने एक युवक को नौकरी लगवाने के नाम पर 3.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने पांच लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपक कुमार निवासी डूडा ने लाडवा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी शैलेंद्र के साथ उसकी मुलाकात चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी। आरोपी खुद को भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बताता था। सांसद, विधायक और नेताओं के साथ आरोपी की उठ-बैठ देखकर वह काफी प्रभावित हो गया था। मार्च 2020 में आरोपी ने उसे रेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया था। यहां आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये में ग्रुप-डी की सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। तीन महीने बाद उसने जून 2020 में पैसे उधार लेकर रेस्ट हाउस में आरोपी को 3.15 लाख रुपये नकद दिए थे।
विज्ञापन
तब आरोपी ने जल्द ही उसे नौकरी पर लगवाने का आश्वासन दिया था। उस दौरान आरोपी उसे अपने साथ भाजपा के कार्यक्रम में भी लेकर जाया करता था। काफी समय के बाद उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन
संदेह होने पर उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे दो चेक दिए। बैंक में लगाने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। उसके बाद उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को 406, 420 और 506 के तहत नामजद किया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
भाजपा से नहीं आरोपी को कोई संबंध
आरोपी शैलेंद्र से संपर्क नहीं हो पाया जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष रवि बतान ने बताया कि शैलेंद्र विजयवर्गीय का भाजपा पार्टी से कोई संबंध नहीं है। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। साथ ही लोगों से भी अनुरोध है कि किसी बहकावे में आकर अपनी पूंजी बर्बाद मत करें।