फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Encounter in Kurukshetra two criminals injured in police firing

Haryana Crime: कुरुक्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल, आईलेट्स सेंटर पर की थी फायरिंग

Thu, 18 Sep 2025 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Sep 2025 10:07 PM IST
सार

आखिरकार सात दिन बाद पुलिस ने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर 12 सितंबर को हुई गोलीबारी के मामले में एसटीएफ ने वीरवार देर शाम दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Encounter in Kurukshetra two criminals injured in police firing
पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। कुरुक्षेत्र के गांव प्रतापगढ़ के पास वीरवार देर शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही आरोपी कैथल के गांव पीडल के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। दोनों आरोपियों ने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग की थी। 

विज्ञापन


आखिरकार सात दिन बाद पुलिस ने चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर 12 सितंबर को हुई गोलीबारी के मामले में एसटीएफ ने वीरवार देर शाम दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैथल जिले के पीडल गांव निवासी 19 वर्षीय राहुल और राजीव के रूप में हुई है। प्रतापगढ़ गांव के समीप हुई इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों को गोली लगी, जिसमें राहुल के पैर में एक और राजीव के पैर में दो गोलियां लगीं। घायल अवस्था में दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लगभग 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में दोनों घायल हुए। पुलिस ने मौके से बदमाशों के पास से दो पिस्तौल बरामद की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वारदात के बाद से पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थी। वीरवार शाम को टीम को सूचना मिली आईलेट्स सेंटर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश पिपली के पास प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर घूम रहे हैं। टीम ने तुरंत नाकेबंदी की और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।देर शाम दोनों आरोपी प्रतापगढ़ के पास एक सड़क पर घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोलियां बरसाने शुरू कर दी। गोलीबारी के बीच पुलिस ने बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया व हथियार डालने को कहा, लेकिन आरोपियों ने इसके बावजूद पुलिस पर कई राउंड फ़ायर कर दिए पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के घायल हो गए। वह उन्हें तीन गोलियां लगी और वह ज़ख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed