फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cyber Fraud: Scam of Rs 75 lakh by luring people to earn money with rating task

Cyber Fraud: रेटिंग टास्क के साथ पैसे कमाने का लालच देकर 75 लाख की लगाई चपत, केस दर्ज

Sun, 26 Nov 2023 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 11:06 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में ही एक और मामले में एक होटल में काम करने वाले कर्मी को साइबर ठगों ने ठगी का शिकार बनाया। उन्होंने स्कूटी बेचने के नाम पर खुद को सैनिक बताते हुए करीब 98 हजार रुपये की चपत लगा दी।

विज्ञापन
Cyber Fraud: Scam of Rs 75 lakh by luring people to earn money with rating task
cyber fraud - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक एप पर रेटिंग टास्क के साथ अधिक पैसे कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति को ठगों ने 75 लाख 94 हजार 631 रुपये की चपत लगा दी। पुलिस को दी शिकायत में जगदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उसे पहले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया और फिर उबेर इटस की एप्लीकेशन पर रेटिंग का टास्क दिया गया।
विज्ञापन


उसे लालच दिया कि इसमें रुपये लगाकर व अधिक पैसे कमा सकता है। ऐसा कर उससे उक्त रकम अलग-अलग बैंक खातों में डलवा ली। उसे बाद में एहसास हुआ कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी रकम वापस दिलाई जाए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खुद को सैनिक बताकर स्कूटी बेचने के नाम पर ठगे 98 हजार रुपये
कुरुक्षेत्र में ही एक और मामले में एक होटल में काम करने वाले कर्मी को साइबर ठगों ने स्कूटी बेचने के नाम पर खुद को सैनिक बताते हुए करीब 98 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस को दी शिकायत में लछमन सिंह वासी सेक्टर सात ने बताया कि वह एक होटल में खाना बनाने का काम करता है। उसे अपने काम के चलते स्कूटी की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ऑनलाइन एप पर एक स्कूटी देखी, जिस पर संबंधित व्यक्ति ने खुद को सैनिक बताया तो उसने सैनिक की वर्दी की फोटो व फौजी कैंटीन का आईकार्ड भी दिखाया। उसने उस पर भरोसा कर लिया। 14 अगस्त को आरोपी ने उसे दो हजार रुपये राशि खाते में डालने के लिए कहा। इसके बाद कहा कि नौ हजार 990 रुपये स्कूटर कूरियर करवाने के खर्च के तौर पर जारी करवा लिए।


फिर कहा कि स्कूटर को पठानकोट से भेजने पर 17 हजार 220 रुपये और चार्ज के रूप में लगेंगे। जबकि स्कूटर 22 हजार रुपये में देने की बात हुई थी। इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग बहाने कर उससे रकम लेता रहा। बाद में उसे पता चला कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed