{"_id":"57a8d95e4f1c1b8667ee4a6e","slug":"catapult-was-dead-set-to-steal-home-five-lay-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":" गुलेल मारकर तय करते थे चोरी करने का घर, पांच धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलेल मारकर तय करते थे चोरी करने का घर, पांच धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए चोर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए एक ने चोरी की साजिश रचते पांच लोगों को पकड़ा है। मध्यप्रदेश का यह गिरोह शातिराना अंदाज में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देता था। पांचों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया है। गिरोह के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र के अलावा मध्यप्रदेश, यूपी और पंजाब में चोरी की वारदात को कबूला है।
सीआईए वन के सबइंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि रविवार की रात को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि देवीलाल पार्क के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। पुलिस वहां गई तो इन लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पांच को दबोच लिया। जब पूछताछ की गई तो पता चला यह लोग अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य हैं। ये मध्यप्रदेश, यूपी, हरियाणा और पंजाब में चोरी की वारदात करते हैं।
वे पार्क पास बैठकर भी चोरी की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने सेक्टर दो स्थित पार्क से कपूरा, धर्मा, गोकुल निवासी तुरककरिया जिला अशोक नगर मध्यप्रदेश, सोनू और विक्की उर्फ मनोज निवासी माधोगढ जिला अशोक नगर, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पांचों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से गुलैल, रिंगपाना, पेचकस, बिंढा, दो चार्जर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गुलैल से करते थे घर का चयन
आईओ जगदीश के मुताबिक यह गिरोह बड़ी शातिराना अंदाज में वारदात करता था। गिरोह के सदस्य चोरी करने से पहले अपने कपड़े उतार देते थे। इसके बाद शरीर पर एक तरह का तेल लगा लेते थे। जिस घर में चोरी करनी होती थी, उस घर पर गुलेल से पत्थर फेंकते। दो बार ऐसा करने पर भी यदि घर में कोई नहीं जागता तब यह उस घर को निशाना बनाते थे। चोरी के दौरान यदि घर का कोई सदस्य जाग जाता तो उसके सिर में चोट मारकर उसे बेहोश करने की कोशिश करते थे। यदि बेहोश नहीं होता तब गिरोह के कुछ सदस्य उसे काबू करके रखते और घटना को अंजाम देकर निकल जाते थे। इन्हें पकड़ने की कोशिश की जाती तो शरीर पर तेल लगा होने के कारण यह फिसलकर निकल जाते। पूछताछ में आरोपी कपूरा और धर्मा ने कबूल किया है कि वह तेल पकड़ में नहीं आने के लिए लगाते थे।