{"_id":"64eefbf53bee0e100105ae0c","slug":"bullet-driver-hit-by-car-in-kurukshetra-brother-who-was-going-to-tie-rakhi-with-sister-died-on-spot-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: बुलेट चालक को कार ने मारी टक्कर, बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: बुलेट चालक को कार ने मारी टक्कर, बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की मौके पर मौत
Wed, 30 Aug 2023 01:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:51 PM IST
सार
रक्षाबंधन के त्योहार पर दर्दनाक घटना सामने आई है। कुरुक्षेत्र में कार की टक्कर लगने से बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार त्योहार पर बहन से राखी बंधवाने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर लघु चिड़ियाघर के नजदीक सरस्वती पुल पर कार की टक्कर लगने से बुलेट सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी बहन से राखी बंधवाने जा रहा था। मृतक की शिनाख्त देवेश्वर (24) निवासी सेक्टर-32 करनाल के रूप में हुई। देवेश्वर चंडीगढ़ की चितकारा यूनिवर्सिटी में एडमिन ब्लॉक में कार्यरत था। देवेश्वर अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में अनुज निवासी न्यू रमेश नगर करनाल ने बताया कि उसका ममेरा भाई देवेश्वर रक्षाबन्धन के त्योहार पर मंगलवार को चंडीगढ़ से करनाल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने घर करनाल आ रहा था। वह शाहाबाद में अपने निजी काम से आया था। देवेश्वर उसे शाहाबाद में ही मिल गया था। यहां वह दोनों एक साथ करनाल के लिए चले थे। देवेश्वर अपनी बुलेट पर उसके आगे चल रहा था। वह उसके पीछे अपनी कार में आ रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह जीटी रोड पर सरस्वती पुल पर पहुंचे तो उसे ओवरटेक कर एक कार चालक में देवेश्वर की बुलेट के पीछे कार से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिर गया, जिसके सिर, मुंह और नाक से खून बहने लगा। उसे कार रोककर उसे संभाला और अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने देवेश्वर की जांच कर मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन