फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bodies found in house in village of Shahabad

कुरुक्षेत्र में चाैहरा हत्याकांड: शाहाबाद के गांव यारा में पूरे परिवार के गले काटे, दंपती सहित 2 बच्चों की मौत

Sun, 08 Dec 2024 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 03:08 PM IST
सार

गांव यारा में देर रात हमलावरों ने दंपती की गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपियों ने तीन बच्चों पर भी वार किया। इसमें दो बच्चे की माैत हो गई, एक गंभीर हैं।

विज्ञापन
bodies found in house in village of Shahabad
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहाबाद के यारा गांव में देर रात दंपती की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने दंपती के तीन बच्चों दुष्यन्त, केशव और अमनप्रीत पर भी हमला किया। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई, एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतक दंपती की शिनाख्त नैब सिंह और इमृत कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। वहीं ग्रामीण भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। घटना देर रात की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सुबह आस पड़ोस के लोगों ने तीन बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दंपती के शव घर में पड़े हुए थे। हमलावरों ने सोते समय परिवार पर हमला किया है।ग्रामीणों में घटना के विरोध में रोष पनप रहा है। गांव के लोग नैब के घर के पास ही एकत्रित है और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, थाना शाहबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त दंपति अमृत कौर और नैब सिंह व दुष्यन्त सिंह व अमनप्रीत कौर के रूप में हुई। दुष्यंत सिंह नैब सिंह का बेटा है और शाहाबाद कोर्ट में प्यादा लगा हुआ था। दुष्यन्त के बेटे केशव को जहरीला पदार्थ देकर हत्या का प्रयास किया गया। आदेश अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed