फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After 40 days in the hands of the police evacuated the bank robbery case, Kurukshetra

40 दिनों बाद भी बैंक लूट कांड में पुलिस के हाथ खाली

Tue, 13 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 13 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
After 40 days in the hands of the police evacuated the bank robbery case, Kurukshetra
pnb - फोटो : अमर उजाला
 मिर्जापुर स्थित पीएनबी शाखा में हुई लूट के 40 दिनों बाद भी पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। भले ही पुलिस घटना के दिन से लेकर ही आरोपियों को जल्द पकड़ने लेने के दावे करती रही हो, लेकिन अभी भी इस मामले को लेकर पुलिस के हाथ खाली है। बता दें कि गांव मिर्जापुर की शाखा पीएनबी में 3 नवंबर को दिनदहाड़े 4 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। 3 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 19 मिनट और 26 सेकंड पर बैंक में दाखिल हुए और उन्होंने एक ग्राहक पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने कैशियर के काउंटर से रुपये भी उठाए। इस दौरान एक कर्मचारी को घायल भी किया और बैंक मैनेजर को भी पिस्तौल के दम पर पकड़कर लॉकर रूम में भी ले गए थे। वारदात को अंजाम देते हुए ये आरोपी बैंक से कुल साढ़े 5 लाख रुपये की राशि लूट कर फरार हो गए थे। बदमाशों ने 2 मिनट और 13 सेकंड में ही पूरी वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


बैंक में लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्डिंग हुई थी जिसे देख पुलिस ने अंदाजा लगा रही थी कि बदमाशों को अच्छी तरह से पता था कि कैश और सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी। बदमाशों ने लूट के दौरान बिना नंबर पलेट की बाइक का प्रयोग किया था। उस समय पुलिस द्वारा दावा किया गया था कि आरोपियों को जल्द दबोच लिया जाएगा, लेकिन आज तक भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थर्ड गेट चौकी प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव मिर्जापुर में पीएनबी में हुई लूट की वारदात के आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed