फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accident in Pehowa car driver dies

Accident: पिहोवा में ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंस गया चालक, चली गई जान

Tue, 25 Mar 2025 03:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Mar 2025 03:03 PM IST
सार

हरियाणा के पिहोवा में सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर से टक्कर के बाद कार चालक गाड़ी में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
Accident in Pehowa car driver dies
पिहोवा में हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कार और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। हादसा पिहोवा-अंबाला रोड पर ड्रेन पुल के पास मंगलवार अल सुबह करीब 4:00 हुआ। कार की ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसी में ही फंस गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो कड़ी मशक्कत कर शव को निकाला जा सका। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर कार चालक की पहचान भूना के रहने वाले जसबीर के रूप में हुई। पुलिस तत्काल ही उसे लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में लेकर गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और वह भी अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि जसबीर अपने रिश्तेदारी में पंजाब के लालड़ू गया हुआ था। रात को वह वापस अपने गांव लौट रहा था। पिहोवा के समीप ड्रेन पुल पर उसकी कर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed