फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रक्षाबंधन के त्यौहार पर बेटे को घर लाने के लिए जा रहे बाईक सवार पर गिरा पेड़, मौत

रक्षाबंधन के त्यौहार पर बेटे को घर लाने के लिए जा रहे बाईक सवार पर गिरा पेड़, मौत

Sun, 26 Aug 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन  के त्यौहार पर बेटे को घर लाने के लिए जा रहे बाईक सवार पर गिरा पेड़, मौत
फोटो 46
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बेटे को घर लाने जा रहे बाइक सवार पर गिरा पेड़, मौत
- ग्रामीणों ने घटना पर जताया रोष, सड़क के किनारे से पेड़ हटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। कुरुक्षेत्र रोड स्थित टाली फार्म के पास एक बाइक सवार पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक जोगी राम निवासी चीका है। वह कुरुक्षेत्र में पढ़ रहे बेटे को रक्षाबंधन पर घर लेने कुरुक्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक जोगी राम के भाई ओम प्रकाश ने बताया कि उसका भाई सुबह बाइक पर राखी के त्योहार के लिए अपने बेटे को घर लेने के लिए कुरुक्षेत्र जा रहा था। टाली फार्म के पास पहुंचने पर ही अचानक उसके ऊपर पेड़ गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ओम प्रकाश के ब्यान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एक सप्ताह में चौथी घटना
गांववासी राजेंद्र सिंह, गुलजार सिंह, सेवा सिंह व मलकीत सिंह ने बताया कि एक सप्ताह भर में यह चौथी दुर्घटना है। इससे पहले तीन लोग पेड़ गिरने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। घटना की सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे थे। लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने बताया कि वह कई बार वन विभाग के अधिकारियों को भी इस समस्या के बारे में अवगत करवा चुके है, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। सड़क किनारे कई पेड़ गिरने के कगार पर हैं। स्टेट हाईवे होने के कारण सैकड़ों वाहन यहां से गुजरते हैं। रात के समय में दुर्घटना का जोखिम बहुत ज्यादा है। सुबह व शाम के समय स्कूली बच्चे इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। मांग करते हुए कहा कि झुके व खस्ता हाल पेड़ो को जल्द से जल्द हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरे पेड़ों को कटवाने का नहीं प्रावधान: नैन
दुर्घटना की सूचना मिली थी। गार्ड को मौके पर भेजा था। सड़क किनारे हर समय पानी खड़ा रहता है। जिस कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो जाती है और पेड़ गिर जाते हैं। हरे भरे पेड़ों को कटवाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात करेंगे।
- अजय नैन, रेंजर, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed