{"_id":"5af88d984f1c1be7408b520f","slug":"91526238616-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो 5 ग्राम अफीम के साथ उतप्रदेश वासी दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो 5 ग्राम अफीम के साथ उतप्रदेश वासी दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 14 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली से पिहोवा में अफीम बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । स्थानीय पुलिस अपराध शाखा दो ने एक किलो पांच ग्राम अफीम के साथ दो नशा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा दो के इंचार्ज दीपेंद्र के नेतृत्व में 12 मई को सहायक उपनिरीक्षक दलजीत सिंह, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह और कांस्टेबल महेश कुमार की टीम ने थाना पिहोवा के इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग नशीला पदार्थ लेकर पिहोवा कोर्ट की तरफ से गुलडेहरा की ओर जा रहे हैं। इसकी जानकारी डीएसपी पिहोवा धीरज कुमार को दी गई। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने गलेडवा रोड के गुलडेहरा मोड़ पर नाका लगाकर जांच शुरू कर दी। कुछ देर में एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति के हाथों में पकड़े गए थैल की जांच की तो उसमें से एक किलो 5 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान बलजिंद्र सिंह निवासी मछरौली और रजवंत सिंह निवासी रंगाना थाना झिंझाना, जिला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पिहोवा में नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से अफीम व मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश से नशीला पदार्थ लाकर कुरुक्षेत्र, पिहोवा में बेचते थे। वे अभी भी पिहोवा में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में थे।