{"_id":"5af09f154f1c1b9c098b8ad8","slug":"91525718805-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर से आरोपी फरार, दो घंटे बाद काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय परिसर से आरोपी फरार, दो घंटे बाद काबू
Updated Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। सोमवार को न्यायालय परिसर से चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने न्यायालय परिसर के पीछे स्थित मारकंडा बस्ती से फरार आरोपी को काबू किया। जिसे न्यायालय में पेशकर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
जिला अपराध शाखा-1 के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह निवासी गांव शरीफगढ़ शाहाबाद 3 मोटरसाइकिलों के चोरी के मामले में जेल में था जिसके खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया था। जोकि 14 मार्च 2018 को को जेल में गया था। केवल सिंह ने बताया कि सोमवार को जिला अपराध शाखा की टीम घर में हुए चोरी के मामले में आरोपी गुरमीत सिंह को कुरुक्षेत्र से जेल से शाहाबाद न्यायालय में पेश करने के लिए लाई थी। जब टीम करीब 11.45 बजे आरोपी को लेकर शाहाबाद कोर्ट परिसर में पहुंची तो आरोपी गुरमीत सिंह ने कहा कि उसके पैर सुन्न हो रहे हैं और उसका गला सूख रहा है। जिस पर जिला अपराध शाखा-1 का कर्मचारी गाड़ी में से ही आरोपी को पानी देने के लिए बाहर निकला तो आरोपी दूसरे पुलिस कर्मचारी को चकमा देकर गाड़ी सेे फरार हो गया और दीवार फांद कर कोर्ट परिसर के साथ लगती कालोनी में जा घुसा। जिस पर जिला अपराध शाखा की टीम ने यह सूचना पुलिस स्टेशन और आलाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही थाना शाहाबाद की पुलिस सीआईए-1 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। केवल सिंह के मुताबिक कालोनी वासियों के सहयोग से आरोपी को करीब 20 मिनट बाद पकड़ लिया गया। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों व सूत्रों के मुताबिक फरार आरोपी को दो घंटे के बाद पकड़ा गया। आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि फरार होने के आरोप में आरोपी के खिलाफ कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
कॉलोनी वासियों ने किया सहयोग : केवल सिंह
जिला अपराध शाखा वन के प्रभारी केवल सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़ने में मारकंडा बस्ती के लोगों ने पुलिस का विशेष सहयोग किया है, जिसके लिए पुलिस टीम मारकंडा बस्ती के लोगों की आभारी है। उन्होंने कहा कि पब्लिक अगर साथ दे तो अपराध व अपराधियों पर तत्काल अंकुश लगाया जा सकता है।