फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   धोखे से ए.टी.एम. नंबर लेकर 50 हजार रूपए खाते से उडाए

धोखे से ए.टी.एम. नंबर लेकर 50 हजार रूपए खाते से उडाए

Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
धोखे से ए.टी.एम. नंबर लेकर 50 हजार रूपए खाते से उडाए
शाहाबाद । मोहल्ला घुमानियां निवासी एक वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त राजकीय अध्यापक हरिकृष्ण शर्मा उस समय ठगी का शिकार हो गए जब शनिवार को अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर उन्हें बातों में उलझाकर एटीएम नंबर पूछ लिया और उनके भारतीय स्टेट बैंक शाहाबाद मारकंडा में मौजूद सेविंग अकाउंट से पहले 25000, फिर दोबारा 15000, फिर तीसरी बार 1000 रुपये ऑनलाइन निकलवा लिए। शर्मा ने बताया कि उन्हें 8084832881 नंबर से संबंधित ठग का फोन आया था। बैंक से पैसे निकलने संबंधी संदेश आने पर वह बैंक गए लेकिन तब तक उनके खाते से तीन बार करके 50 हजार रुपये निकल चुके थे। शर्मा ने बताया कि एटीएम नंबर पूछने से लेकर जब तक संबंधित ठग का अंतिम लक्ष्य पूरा नहीं हो गया लगभग आधा घंटा उसने उन्हें प्रश्नों के माध्यम से उलझाकर रखा और वह उसकी चाल नहीं समझ पाए और इस क्रूर धोखेबाज की ठग्गी का शिकार हो गए। इस बारे उन्होंने सिटी पुलिस चौकी शाहाबाद को अपने साथ हुई इस गंभीर ठगी बारे लिखित जानकारी देेते हुए प्रार्थना की है कि पुलिस इसकी जांच करे व दोषी की काल विवरणों के आधार पर जांच कर उसकी राशि वसूल करवाई जाए। शर्मा ने बताया कि वह सीनीयर सिटीजन हैं तथा यह राशि उनके बुढ़ापे का सहारा थी जो चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed