फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पवन गोयल का नहीं लगा सुराग, युवती को न्यायिक हिरासत में भेजा

पवन गोयल का नहीं लगा सुराग, युवती को न्यायिक हिरासत में भेजा

Tue, 20 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पवन गोयल का नहीं लगा सुराग, युवती को न्यायिक हिरासत में भेजा
पवन गोयल का नहीं लगा सुराग, युवती को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। आठवें दिन भी केमिस्ट पवन गोयल का कोई सुराग नहीं लग सका। इस मामले में आरोपी युवती को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी कुलदीप सिंह के मुताबिक केमिस्ट की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक केमिस्ट प्रकरण में एक युवती सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके तरसेम और महावीर में से तरसेम युवती का भाई बना हुआ था। लापता होने से एक दिन पहले इन्होंने केमिस्ट को शास्त्री मार्केट के निकट एक घर में बुलाया था। दावा है कि वहां पवन से कुछ कागजात और कैश छीना गया था। इसके बाद बाकी बात महावीर करेगा, यह बात तरसेम ने केमिस्ट से पैसे लेने के बाद कही थी। चौकी प्रभारी के मुताबिक महावीर को केमिस्ट पवन गोयल पहले से जानता था। बता दें कि 12 फरवरी को घर से दुकान के लिए निकले पवन गोयल की कार, चप्पलें और मोबाइल भाखड़ा नहर के किनारे मिले थे। इसके बाद से उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed