फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शादी में जाने पर अड़ी थी बेटी, कहासुनी के बाद तैश में आए पिता ने तीन गोलियां मारकर की हत्या

शादी में जाने पर अड़ी थी बेटी, कहासुनी के बाद तैश में आए पिता ने तीन गोलियां मारकर की हत्या

Sun, 16 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
शादी में जाने पर अड़ी थी बेटी, कहासुनी के बाद तैश में आए पिता ने तीन गोलियां मारकर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बेटी शादी में जाने की जिद पर अड़ी थी। पिता परीक्षा की तैयारी करने को कह रहा था। बात बढ़ी और गुस्साए पिता ने अपनी ही बेटी को लाइसेेंसी रिवॉल्वर के तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। वहीं, बेटी की हत्या देख मां बेसुध हो गई, जो अस्पताल में उपचाराधीन है।
वारदात मोहन नगर में हुई। पानीपत के गांव अलुपुर निवासी राजीव कई साल से परिवार सहित यहां रह रहा था। राजीव पहले प्रॉपर्टी डीलिंग करता था। कुछ दिनों से वह पूंडरी विधानसभा से 2014 में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके रविंद्र उर्फ रवि मैहला के साथ ज्योति नगर में रेनबो इंटरनेशनल प्रिंटिंग प्रेस चला रहा था। रविंद्र मैहला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार शाम राजीव ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बेटी को गोली लग गई है। वह राजीव के घर पहुंचे तो राजीव वहां नहीं था। उसकी बेटी रूबल(23) खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। उसकी मां साथ ही बेड पर बेसुध पड़ी थी। वह रूबल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां राजबाला को भी एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना मिलने पर सिटी एसएचओ जसपाल सिंह टीम सहित घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रवि मैहला के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


छाती और पेट में मारी गई गोली
मृतका के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को चिकित्सकों के पैनल ने किया, जिसमें डॉ बलराज, डॉ महक व डॉ मेजपाल शामिल रहे। आरएमओ डॉ एसएस अरोड़ा भी इस दौरान मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान एक गोली मृतका के पेट व एक छाती से बरामद हुई है। वहीं, तीन गोलियां चलने की चर्चा थी, लेकिन तीसरी गोली का पता नहीं चला। पुलिस भी मामले को जांच का विषय बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएससी की परीक्षा की ठीक से तैयारी न करने को लेकर हुआ था विवाद : एसएचओ
वारदात शुक्रवार शाम हुई, लेकिन खुलासा शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद किया गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर ही सिटी एसएचओ जसपाल सिंह ने वारदात की जानकारी दी। बताया कि रूबल पिहोवा रोड पर स्थित निजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर चुकी थी। उसकी री-अपीयर थी। उसकी 18 दिसंबर को परीक्षा होनी थी। वह शादी समारोह में जाने की जिद कर रही थी। पिता राजीव उसे परीक्षा की तैयारी करने को कह रहा था। बाप-बेटी में कहासुनी के बाद तैश में आकर राजीव ने उसे दो गोलियां छाती व एक कमर में मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इकलौता बेटा गुरुग्राम में करता है नौकरी
आरोपी राजीव मोहन नगर में कई वर्षों से पत्नी व बेटी के साथ रहा था। उसका इकलौता शादीशुदा बेटा गुरुग्राम में निजी कंपनी में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है।


किसी विवाद को लेकर परेशान नहीं था राजीव : रवि मैहला
रवि मैहला ने बताया कि राजीव उसके साथ करीब एक साल से ज्योतिनगर में प्रिंटिंग प्रेस चला रहा था। दोनों में अच्छे संबंध थे। राजीव ने ऐसे किसी विवाद का जिक्र नहीं किया, जिससे वह परेशान हो। वह अपने परिवार के साथ खुशी से रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed