फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रक्षाबंधन के पर्व पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार घायल

रक्षाबंधन के पर्व पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार घायल

Tue, 28 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन के पर्व पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार घायल
फोटो नंबर-36 व 37
विज्ञापन

बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार घायल
- गांव मोहनपुर के समीप हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शाहाबाद सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। मृतक गांव तिगरी वासी संदीप है।
हादसा रविवार देर रात हुआ। जानकारी के मुताबिक, गांव तिगरी का संदीप अपने साथी गांव के ही अमनदीप के साथ गांव रावल खेड़ी से अपनी बहन से राखी बंधवाकर बाइक पर घर लौट रहा हैै। गांव मोहनपुर के नजदीक तेज कार ने उन्हें टक्कर मार दी। एक अन्य बाइक सवार भी उनमें आ भिड़ा और सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया। संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौका देख फरार हो गया। हादसे में गांव मेघामाजरा वासी प्रदीप, जसविंद्र, गांव तिगरी वासी अमनदीप और अमनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने संदीप के साथी अमनदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


इसी वर्ष थी संदीप की शादी
मृतक संदीप की गांव करसौला में मंगनी हुई थी। अभी शादी की तिथि तय नहीं हुई थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटा था। नवंबर या दिसंबर में उसकी शादी होनी थी। मृतक 4 भाई बहन हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है तथा मृतक के बड़े भाई मांगे राम की लगभग 15 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार वह अपने परिवार का इकलौता सहारा था और माता-पिता के खेतीबाड़ी के कार्य में हाथ बंटाता था। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed