फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सीएचसी पिहोवा में अब लैब टेस्ट के सामान एवं आशा वर्कर ट्रेनिंग में लाखों के घोटाले की आशंका

सीएचसी पिहोवा में अब लैब टेस्ट के सामान एवं आशा वर्कर ट्रेनिंग में लाखों के घोटाले की आशंका

Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पिहोवा  में अब लैब टेस्ट के सामान एवं आशा वर्कर ट्रेनिंग में  लाखों के घोटाले की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा। फर्जी बिलों के आधार पर घोटाला किए जाने को लेकर चर्चा में आई सीएचसी में लैब टेस्ट के सामान, आशा वर्कर ट्रेनिंग सहित कई अन्य मामलों में भी घोटाला होने की आशंका जताई जा रही है। इसमें सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया गया है। यह खुलासा होने से सीएचसी प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
सीएचसी की मार्च 2018 की एसकेएस एक्सपेंसिव की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें लाखों रुपये का घोटाला होने की आशंका दिखाई दी है, जिससे देख एसएमओ भी हैरत में हैं और उन्होंने इसकी जांच व कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा है। हैरत की बात यह है कि सीएचसी से अभी इससे पहले की रिपोर्ट गायब हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गोलमाल पिछले कई साल से चल रहा है। एसएमओं की मानें तो मार्च 2018 की रिपोर्ट के अनुसार सीएचसी और पीएचसी पर एक करोड़ पांच लाख चालीस हजार रुपये से ज्यादा का का खर्च दर्शाया गया है। इस रिपोर्ट में पिहोवा सीएचसी व पीएचसी के रखरखाव, कर्मचारियों के वेतन सहित अनेक स्थायी खर्च शामिल हैं।
विज्ञापन



आशा वर्कर्स की ट्रेनिंग में हुआ घोटाला

साल 2017-18 की रिपोर्ट में आशा वर्कर की ट्रेनिंग पर पांच लाख तीस हजार रुपये से ज्यादा का खर्च किया गया है। मामले में एसएमओ ललित कलशन के अनुसार एक साल में आशा वर्कर ट्रेनिंग पांच लाख का भी खर्च नहीं हो सकता है। इसमें गोलमाल किया गया है। फिलहाल यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




टेस्ट सामान पर खर्च पीजीआई की लैब से ज्यादा


आशा वर्कर की ट्रेनिंग के बाद लैब टेस्ट के सामान में भी घोटाला के हुआ है। इसका जिक्र एमएमआईवाई रिपोर्ट में है। रिपोर्ट के अनुसार लैब टेस्ट के सामान का खर्च एक माह का 80 हजार रुपये दर्शाया गया है। यह खर्च पीजीआई की लैब से भी ज्यादा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सामान कैथल से खरीदा जा रहा है, जबकि कैथल लैब टेस्ट के सामान का कोई बड़ा क्षेत्र नहीं है। एसएमओ ललित कलशन ने बताया कि लैब टेस्ट के सामान में ज्यादातर सामान डिलीवरी से संबंधित होता है। इसमें गर्भवती स्त्रियों के 6 प्रकार के टेस्ट का सामान शामिल है। सीएचसी में हर माह 35 से 40 डिलीवरी होती हैं। 100 डिलीवरी केस होने पर भी 20 हजार रुपये से ज्यादा खर्च नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां ये खर्च से 4 गुणा अधिक बताया गया है। उधर, सीएचसी में वैक्सीन घोटाला होने के आसार भी नजर आ रहे हैं।




कार्रवाई के लिए भेजी शिकायत : एसएमओ


एसएमओ डॉ. ललित कलसन ने बताया कि मामले में उचित कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी गई। फिलहाल इन मामलों की जांच चल रही है। सरकार की ओर से आए फंड को जनहित के कार्यों में ही खर्च किया जाना चाहिए। इसमें फर्जीवाड़ा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed