{"_id":"5b89986742c792463e41cc45","slug":"41535744103-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशु सामने आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवारा पशु सामने आने से बाइक सवार की मौत
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवारा पशु सामने आने से बाइक सवार की मौत
पिहोवा। फतेह सिंह रोड पर आवारा पशु सामने आने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद घर जा रहा था।
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि फतेह सिंह रोड निवासी चंद्रपाल सुबह अपने बेटे को बाइक से स्कूल छोड़ने गया था। वापसी में रोड पर स्कूल के पास उसकी बाइक के सामने अचानक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से जा टकराई। अधिक चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चंद्रपाल के भतीजे पवन के बयान पर धारा 174 के तहत रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।