फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   झांसा के छात्र और छात्रा की मौत का मामला

झांसा के छात्र और छात्रा की मौत का मामला

Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
झांसा के छात्र और छात्रा की मौत का मामला
झांसा के छात्र और छात्रा की मौत का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
इस्माईलाबाद।
गांव झांसा के छात्र और छात्रा की हत्या की गई या फिर मौत की कोई अन्य वजह रही, यह पुलिस अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई है। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है। ग्रामीणों और मृतकों परिजनों ने कहा कि वे एसआईटी टीम की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मांग की कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
बता दें कि मृतक छात्र गुलशन के पिता जसविंद्र सिंह ने अनुसूचित जाति के क्षेत्रीय निदेशक राजकुमार चनेना से भी मामले की जांच सीबीआई वे करवाने की मांग की थी। चनेना ने पत्रकारों से कहा था कि यदि ग्रामीण एसआईटी टीम की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं तो इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जा सकती है। अब भी मृतक गुलशन के पिता जसविंद्र सिंह मामले की जांच सीबीआई से करवाने पर अडे़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे किसी भी हालत में आत्महत्या नहीं कर सकते। पुलिस मामले को बंद करने पर तुली है। मामले में साफ दिख रहा है कि उनके साथ दरिंदगी की गई है। उसके लड़के के भी कपडे़ उतारे गए हैं। उसे अर्धनग्न अवस्था में नहर में फेंका गया है। उन्होंने सरकार से मांग कि है कि मामले की दबाया न जाए और सीबीआई से मामले की जांच करा कर असली कातिलों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन

बेवजह पुलिस ने किया परेशान
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रिंस को हिरासत में लिया था। प्रिंस ने कहा कि पुलिस ने उन्हें बेवजह परेशान किया। छात्रा और छात्र का कातिल कोई अन्य है। मात्र गुलशन के मित्र होने से ही उन्हें पुलिस ने राउंडअप कर लिया। उन्हें बेवजह परेशान किया। आरोप लगाए कि पुलिस असली कातिलों को पकड़ने के स्थान पर परिजनों को ही परेशान करने पर लगी है। उन्होंने मांग कि है कि मामले की सीबीआई से जांच हो। पुलिस द्वारा राउंडअप किए गए सागर ने कहा कि छात्र और छात्रा का कातिल तो कोई अन्य है। पुलिस कोई अन्य सुराग ढुंढने की बजाए मृतक छात्र के मित्रों और परिजनों को तंग किया। यह गलत है। उन्होंने कहा कि गुलशन आत्महत्या नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही: डीएसपी
एसआईटी टीम के इंचार्ज डीएसपी पिहोवा धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस अभी मामले को आत्महत्या का मामला नहीं मान रही है। एफएसएल की जो रिपोर्ट आई है, उस पर डॉक्टरों के ओपिनियन लिए जा रहे हैं। अभी अन्य डॉक्टरों के ओपिनियन लेने बाकी हैं। वह भी जांच में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच सही दिशा में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed