{"_id":"5c55e84bbdec22737d20c5c0","slug":"21549133899-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस खंगालती रही दिनभर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, नहीं लगा लूट के आरोपियों का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस खंगालती रही दिनभर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, नहीं लगा लूट के आरोपियों का सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा(कुरुक्षेत्र)। रिहायशी इलाके मॉडल टाउन से शुक्रवार की रात व्यापारी को रिवाल्वर दिखाकर लूटपाट करने के 24 घंटे बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। सीसीटीवी फुटेज और लुटेरों की कार नंबर को भी पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। इस सबके बीच पुलिस जल्द घटना के खुलासे का दावा कर रही है।
थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार रात को ही धारा-392 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस घटना स्थल से लेकर मॉडल टाउन एवं अन्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज शनिवार को भी खंगालती रही, लेकिन उनके हाथ कोई सुराग नहीं लग सका। अभी तक गाड़ी का नंबर और लुटेरों को ट्रेस नहीं हो पाया है। बता दें कि शुक्रवार रात व्यापारी हरबंस सिंह अपनी कार में सवार होकर पाटर्नर सुरेंद्र सिंह को उसके मॉडल टाउन स्थित घर रुपयों से भरा बैग देने गया था। इसी दौरान उसकी कार का पीछा कर रहे आई-20 कार सवार 2 लोग, जिसमें एक व्यक्ति ने रुमाल से अपना चेहरा ढका हुआ था, उसने खिलौना टाइप छोटा हथियार (रिवाल्वर) दिखाकर उसके हाथ ऊपर कर दिए। तभी उसके दूसरे साथी ने कार में से रुपयों से भरा बैग निकाल कर अपनी आई-20 कार में रख फरार हो गए। हालांकि पुलिस में दर्ज शिकायत में यह नहीं बताया गया कि बैग में कितना कैश था।