{"_id":"5bf1b558bdec2269685b1566","slug":"21542567256-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी पर चढ़ा अज्ञात बिजली तार से टकराया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी पर चढ़ा अज्ञात बिजली तार से टकराया, मौत
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़े अज्ञात व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह चार बजे का बताया जा रहा है। जीआरपी ने शव सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां शव को 72 घंटों के लिए शिनाख्त के मद्देनजर रखा गया है।
जीआरपी के जांच अधिकारी ईशम सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के ऊपर रविवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिला। पहली नजर में मृतक मानसिक रूप से परेशान लगता है। सुबह चार बजे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के बाद उसका सिर बिजली के हाईटेंशन तार से टकरा गया। करंट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है।