{"_id":"5a1084574f1c1b65548be17c","slug":"21511031895-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट के फेर में भिड़े सहकारी समिति के बस चालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच मिनट के फेर में भिड़े सहकारी समिति के बस चालक
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मिनट के फेर में भिड़े सहकारी समिति के बस चालक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
महज पांच मिनट के फेर में नए बस अड्डे पर सहकारी समिति की बसों के चालक भिड़ गए। इससे बस अड्डे और बाहर दहशत का माहौल बन गया। पिहोवा रूट पर चलने वाली एक सहकारी समिति की बस अपने निर्धारित समय से करीब 5 मिनट देरी से चलाई गई। इस पर अगली सहकारी समिति के बस चालक और उसके साथी भड़क उठे। बस अड्डे के बाहर बस को घेर लिया। आपस में कहा सुनी हुई तो बस अड्डे के बाहर जाम लग गया। देर शाम हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों को सेक्टर-7 पुलिस चौकी लाया गया। वहां किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी। इस वजह से पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। चौकी इंचार्ज तरसेम ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचे आरोपियों को काबू कर लिया था और जाम खुलवाया। यदि किसी भी पक्ष ने शिकायत दी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।