{"_id":"5bfaf824bdec2241682918e6","slug":"201543174180-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 10 लाख, तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे 10 लाख, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने गांव सुरमी वासी भुल्ला सिंह की शिकायत पर पिहोवा वासी जयराम, कैथल वासी राजू और ढांड वासी सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता भुल्ला राम ने शिकायत में बताया कि जयराम, राजू और सुरेश का उसके भाई के घर पर आना-जाना था। तीनों ने उसे बताया कि राजू इंकम टैक्स कमिश्नर का पीए है और वह उसके बेटे बलविंदर सिंह को फूड सप्लाई विभाग में इंस्पेक्टर लगवा देगा। इसकी एवज में उन्होंने 20 लाख रुपये मांगे। 8 नवंबर 2016 को तीनों लोग उसके घर आए और 10 लाख रुपये एडवांस ले गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उसके बेटे को नौकरी लगवा देंगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी उन लोगों ने उसके बेटे को नौकरी नहीं दिलाई और न ही उसके 10 लाख रुपये लौटाए। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने भुल्ला राम की शिकायत पर तीनों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।