फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   उद्यान घर से नाबालिग सहित दो लड़कियां फरार

उद्यान घर से नाबालिग सहित दो लड़कियां फरार

Sat, 24 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
उद्यान घर से नाबालिग सहित दो लड़कियां फरार
उद्यान घर से नाबालिग सहित दो लड़कियां फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-7 स्थित उद्यान घर से चकमा देकर दो लड़कियों के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। इनमें एक नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस ने उद्यान घर प्रभारी सुजाता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुमशुदा, अनाथ-बेसहारा लड़कियों को पनाह देने के लिए बनाए उद्यान घर में 21 मार्च को जब सुबह करीब साढ़े पांच बजे गिनती की गई तो दो लड़कियां सिमरन शेरगिल तथा निशा गायब मिलीं। इस दौरान काफी देर तक इधर-उधर जांच के बाद भी जब लड़कियों का कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना सेक्टर-7 स्थित चौकी में दी गई। पुलिस को शक है कि 19 वर्षीय सिमरन अपने मूल क्षेत्र अमृतसर की तरफ निकली होगी, जबकि 16 वर्षीय निशा को लेकर पुलिस और उद्यान घर प्रभारी असमंजस में हैं। केस के आईओ एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि 21 मार्च को उद्यान घर से सुबह दो लड़कियों के कहीं निकल जाने की जानकारी मिली थी। ये दोनों करीब 7-8 वर्ष से यहां रह रही थी। शिकायत के आधार पर निरीक्षण के बाद मामला दर्ज करके लड़कियों को ढूंढने का तेजी से प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा लड़कियां किन परिस्थितियों में भागीं, इसके लिए उद्यान घर के अंदरूनी हालातों का भी जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed