{"_id":"5aa574d74f1c1bb2758b4dec","slug":"191520792791-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू के नरहरि हॉस्टल में देर रात फायरिंग, बाल-बाल बचा छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केयू के नरहरि हॉस्टल में देर रात फायरिंग, बाल-बाल बचा छात्र
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केयू के नरहरि हॉस्टल में देर रात फायरिंग, बाल-बाल बचा छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू के नरहरि भवन में देर रात करीब 10 बजे एक गाड़ी और बाइकों पर आए कई युवकों ने फायरिंग कर दी। इसमें एक छात्र बाल-बाल बच गया। आरोपी हॉस्टल वार्डन के कार्यालय के बगल में ही वारदात कर भाग गए। इस संबंध में जिला जींद के उचाना मंडी निवासी और वर्तमान में केयू के नरहरि हॉस्टल के कमरा नंबर बी-37 में रह रहे एमए फिलोसफी प्रथम ईयर के छात्र नरवीर बूरा की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद सहित कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्टूडेंट एसोसिएशन के छात्र नेता नरवीर बूरा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि कई कुछ युवकों के बीच दो दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। वह शनिवार रात को हॉस्टल वार्डन कार्यालय के ऊपर टॉप फ्लोर पर स्थित अपने कमरे पर था और रात करीब दस बजे अचानक ही उसे आवाज लगाई गई। इसे सुनकर वह बाहर बालकनी में आया तो नीचे कई युवक खड़े थे। उन्होंने गाली गलौच करते हुए उसकी ओर फायर कर दिया। इसमें वह बच गया। गोली हॉस्टल के छज्जे में लगी। इसके बाद आरोपी कुछ दूरी पर खड़ी अपनी गाड़ी और बाइक से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर हॉस्टल से अन्य छात्र और वार्डन बाहर निकल आए। उसी समय पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर आ गई। तब तक आरोपी जा चुके थे। छात्रों ने पुलिस को गोली का एक खोल भी दिया। इस पर पुलिस ने अन्य गोली चलने की आशंका के चलते आसपास और कई कमरों की तलाशी ली, लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। रविवार को फारेंसिंक टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नंदू सारसा, विक्की सोढ़ी, सोनू रामगढ़, अमित आदि खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सभी आरोपी आउटसाइडर : चौकी इंचार्ज
केयू थर्ड गेट चौकी इंचार्ज जयकरण ने बताया कि चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ये सभी आरोपी आउटसाइडर हैं। उन्हें पकड़ने के लिए रविवार को भी कई जगह छापेमारी की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है। केयू प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
हॉस्टलों के पास खाली है पुलिस पोस्ट
केयू के हॉस्टलों की शुरुआत में ही कई वर्ष पहले पुलिस पोस्ट स्थापित की गई थी। करीब एक वर्ष से यह पोस्ट खाली है। यहां कोई पुलिस कर्मी नहीं बैठता। यहां पुलिस राइडर भी कभी-कभार आते है। पुलिस पोस्ट स्थाई न रहने से बाहरी युवाओं के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। केयूके थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि छात्रों के विरोध के चलते ही पुलिस पोस्ट हटाई गई थी। केयू प्रशासन फिर से मांग करेगा तो व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
रात 10 बजे बाद नहीं होगी आउट साइडर की एंट्री: गुप्ता
केयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता का कहना है कि फायरिंग होने की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन शनिवार रात को हुई घटना आगे से न हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। वीसी से विचार-विर्मश कर रात 10 बजे के बाद आउटसाइडर की एंट्री विशेष रूप से हॉस्टलों में बंद की जाएगी। वीसी से पुलिस पोस्ट में फिर से पुलिस की स्थायी तैनाती की व्यवस्था को लेकर विचार किया जाएगा। शनिवार रात को घटना को अंजाम देने के आरोपी प्रताप हॉस्टल की ओर से पैदल ही नरहरि हॉस्टल तक आए थे।