फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत

अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत

Sat, 10 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दो शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पहले मामले में भैयादूज पर बुआ के घर जा रहे बाइक सवार की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह साढे़ 8 बजे की है। किरमिच वासी कर्मवीर (45) भैयादूज पर यमुनानगर के गांव हड़तौल में बुआ के घर जा रहा था। मथाना के पास सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज बस ने उसे टक्कर हो गई। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई महाबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-9 के नजदीक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। सेक्टर-9 निवासी सुनीता (34) सेक्टर के मकानों में साफ-सफाई का काम करती थी। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे वह साइकिल पर घर लौट रही थी। इसी बीच अज्ञात बाइक चालक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुनीता को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सेक्टर 7 चौकी प्रभारी एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी बाइक चालक फरार है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है और अज्ञात में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
गांव बाजिदपुर के नजदीक अज्ञात वाहन ने 34 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुुलिस ने शव को एलएनजेपी अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस को जलालुद्दीन माजरा वासी सुरेश पाल ने सूचना दी थी कि जीटी रोड पर सरस्वती पुल के नजदीक शव पड़ा है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed