फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत एक महिला सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत एक महिला सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 18 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत एक महिला सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज
दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत एक महिला सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

- महिला को कई दिनों तक नैनीताल और अनेक जगहों पर कार में घुमाता रहा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। दूर के रिश्तेदार ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। वारदात में पीड़ित महिला की देवरानी ने भी आरोपी का साथ दिया। इसके बाद आरोपी महिला को कई दिनों तक नैनीताल, यमुनानगर समेत कई जगहों पर होटलों में रखकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने मामले में महिला की देवरानी समेत तीन लोगों को नामजद किया है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि संदीप उसका दूर का रिश्तेदार है। वह अकसर उनके घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले संदीप शाम को उनके घर आया। घर पर वह, उसका बेटा, पति और देवरानी ही थे, बाकी सभी लोग कहीं गए हुए थे। संदीप ने पति के साथ बैठकर शराब पी और उसके पति को ज्यादा शराब पिलाकर कमरे में लिटा दिया। थोड़ी देर बाद संदीप उसकी देवरानी के साथ आया और उससे बातें करते- करते मुंह पर रुमाल रखकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके गहने, जेवरात व नकदी आदि बैग में डलवा लिए और उसी की कार में उसे व उसके बेटे को बैठा कर यमुनानगर सेे सहारनपुर रोड पर संदीप ने एक होटल में ले गया। यहां संदीप ने पिस्तौल दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन उत्तराखंड के काशीपुर में एक होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद नैनीताल के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। 13 जुलाई को यमुनानगर के एक होटल में रुके। 14 जुलाई को वह, संदीप और उसका दोस्त विनोद गाड़ी में बैठकर कुरुक्षेत्र के लिए चल पड़े। पिपली पहुंचकर उसे और उसके बेटे को कार से उतार दिया। संदीप व विनोद ने कहा कि अगर वह उसके हक में बयान दे देगी तो वह उसकी गाड़ी व सारा सामान लौटा देंगे। इसके बाद वह गांव पहुंची और सारी बातें पति को बताईं। इसके बाद शाहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed