{"_id":"5a1080944f1c1b71548bddf4","slug":"181511030932-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हुई अवैध कब्जा करने के आरोपियों पर कारवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी नहीं हुई अवैध कब्जा करने के आरोपियों पर कारवाई
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी नहीं हुई अवैध कब्जा करने के आरोपियों पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
कस्बे में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोपियों पर शनिवार को भी कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पार्षदों और लोगों के विरोध के बाद नपा की टीम को बसस्टैंड के सामने हो अवैध कब्जे को रोकना पड़ा था। शनिवार को नपा की टीम ने इस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई।
इस मामले में नगरपालिका सचिव चुप्पी साधे हुए हैं तो नपा उपाध्यक्ष सहित आधा दर्जन से अधिक पार्षद नपा के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। नपा की चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने कहा कि उन्हें बस स्टैंड के पास खादी आश्रम के सामने की जमीन पर कब्जा करने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने नगरपालिका सचिव को नोटिस देकर मौके पर जाकर जमीन के कागजात की पूरी जांच करने के लिए लिखा था। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिन में तीन बार नपा सचिव हरिओम कंबोज को इस बारे में लिखा जा चुका है। इसके बाद भी शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने नपा की टीम भेज कर निर्माण बंद कराया था।