फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   महिला कर्मी को प्रताडित करने के आरोप में बिजली निगम का एसडीओ पुलिस हिरासत में

महिला कर्मी को प्रताडित करने के आरोप में बिजली निगम का एसडीओ पुलिस हिरासत में

Tue, 09 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
महिला कर्मी को प्रताडित करने के आरोप में बिजली निगम का एसडीओ  पुलिस  हिरासत में
फोटो 20
विज्ञापन

महिला कर्मी को प्रताड़ित करने के आरोप में बिजली निगम का एसडीओ पुलिस हिरासत में
- एसडीओ के खिलाफ माफी योजना लागू न करने के विरोध में कई दिनों से कर्मी कर रहे थे धरना प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। बिजली निगम में कार्यरत एक महिला कर्मी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में महिला पुलिस की टीम ने पिहोवा के शहरी क्षेत्र के एसडीओ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिला पुलिस अधिकारी सत्यवंती ने बताया कि 6 अक्तूबर को महिला कर्मी ने पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें उन्होंने एसडीओ पर उसे पिछले कई दिनों से शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिकायत के आधार पर एसडीओ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जांच के बाद उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष जय नारायण शर्मा व चौकी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष जय नारायण शर्मा ने बताया कि महिला कर्मचारी ने पिहोवा में कोई शिकायत नहीं दी थी। उन्होंने महिला सेल कुरुक्षेत्र में एसडीओ के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर कार्रवाई करने के लिए देर शाम महिला पुलिस टीम बिजली निगम कार्यालय आई थी और पूछताछ के लिए एसडीओ को अपने साथ कुरुक्षेत्र ले गई। बता दें पिछले 6 दिनों से बकाया माफी बिल लागू न किए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों का एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। यूनियन के प्रधान बलबीर रंगा व सचिव रणजीत सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ द्वारा ब्याज माफी बिजली बिल स्कीम को न लागू करना सरासत गलत है। यह सरकार को बदनाम करने की चाल है। पिहोवा शहरी एसडीओ जयगोपाल सिंह के अड़ियल रवैये के कारण 20 सितंबर से लेकर आज तक हलके की जनता को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। यूनियन सदस्यों ने एसडीओ के तुरंत तबादले की मांग की है। उन्होंने कहा कि 9 अक्तूबर को कर्मचारियों द्वारा 2 घंटे का धरना प्रदर्शन करने के बाद वे डीसी को 30 अक्तूबर की होने वाली हड़ताल के मद्देनजर ज्ञापन देने जाएंगे। 10 अक्तूबर से एक्सईएन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन सुचारू रहेगा। इस दौरान पिछले कई दिनों से कोई भी कर्मचारी अपनी सीट पर नही बैठ रहा है जिसके चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर बूटा सिंह, विजय राणा, दिलबाग सिंह, मेवा राम, मुकेश, सुरता राम, परमजीत, सुल्ताल, मन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed