{"_id":"5a6390814f1c1b76268b55da","slug":"171516474497-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवयुवती से दुष्कर्म के आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवयुवती से दुष्कर्म के आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवयुवती से दुष्कर्म के आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
नवयुवती के साथ 16 जनवरी को दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायालय ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। न्यायालय ने दुष्कर्म करने वाले स्थान के चौकीदार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। लाडवा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया था। पुलिस रिमांड में आरोपी से बाइक और मोबाइल सिम बरामद करने के साथ उसका मेडिकल भी कराया जाएगा।
गौरतलब है कि लाडवा की एक कॉलोनी निवासी छात्रा 16 जनवरी को अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थी। उसे एक चाय बेचने वाला युवक सुमित उर्फ रवि अपनी बाइक पर बैठाकर एक सुनसान पैलेस में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने अगले दिन छात्रा को अपनी बहन के पास चंडीगढ़ भेज दिया। आरोपी की बहन ने छात्रा की आपबीती सुनकर उसे 200 रुपये देकर उसके घर भेज दिया। छात्रा के वापस आने पर परिजनों को पूरे घटनाक्रम का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सुमित उर्फ रवि के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी युवक और पैलेस के चौकीदार सिंघराम को गिरफ्तार कर लिया था।