फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नियमों को ताक पर रख कर बीड़ी व सिगरेट बेचे जाने का खुलासा

नियमों को ताक पर रख कर बीड़ी व सिगरेट बेचे जाने का खुलासा

Mon, 12 Nov 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रख कर बीड़ी व सिगरेट बेचे जाने का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली व आसपास के क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बीड़ी व सिगरेट बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दिल्ली के एक एनजीओ की शिकायत पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों से ऐसी बीड़ी व सिगरेट बरामद भी की गईं। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में भी हड़कंप सा मचा रहा।

उत्प्रेरित कंज्यूमर फाउंडेशन के एडवोकेट संदीप सूद ने बताया कि उन्हें लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि पिपली व आसपास के क्षेत्र में बिना किसी वैधानिक चेतावनी लिखी बीड़ी व सिगरेट दुकानों पर धड़ल्ले से बेची जा रही हैं जबकि नियमानुसार वैधानिक चेतावनी लिखा जाना आवश्यक है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट भी आदेश दे चुका है। इस पर सदर थाना पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने करीब आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। कई दुकानों से नियमों व आदेशों को ताक पर रखकर बेची जा रही बीड़ी व सिगरेट बरामद की। कई बीड़ी व सिगरेट पर निर्माता का नाम व पता तक नहीं दर्शाया गया तो खतरे का निशान व चेतावनी भी नहीं लिखी गई। उन्होंने बताया कि नियमों की अवहेलना के साथ-साथ ये बीड़ी व सिगरेट बेचने पर टैक्स चोरी की जा रही थी, जिससे सरकार को भी चूना लग रहा था। पुलिस ने कोटपा कानून के तहत आरोपी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। उधर एसएचओ का कहना है कि नियमों की अवहेलना कर बीड़ी व सिगरेट किसी भी स्तर पर नहीं बिकने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed