फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ससुराल से पत्नी को लेने आए व्यक्ति ने पुलिस थाना के समक्ष खुद को लगाई आग

ससुराल से पत्नी को लेने आए व्यक्ति ने पुलिस थाना के समक्ष खुद को लगाई आग

Tue, 01 May 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ससुराल से पत्नी को  लेने आए व्यक्ति ने पुलिस थाना के समक्ष खुद को लगाई आग
ससुरालियों ने पत्नी को भेजने से मना किया तो थाने से 100 मीटर दूर पर खुद को लगाई आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। पत्नी के साथ अनबन के चलते पत्नी को ससुराल से लेने आए एक व्यक्ति ने आत्महत्या के प्रयास के चलते पुलिस थाने के समीप खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसका बचाव करते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। व्यक्ति करीब 70 प्रतिशत जल चुका है। व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय मित्रपाल निवासी गुरुग्राम के रूप में हुई है, जोकि दिहाड़ी मजदूरी करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आग से
झुलसे मित्रपाल ने बताया कि 26 साल पहले उसकी शादी पूजा कॉलोनी निवासी कल्लो देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद भी उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके ही रहती थी। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी उससे झगड़ कर मायके चली आई थी। वह कई बार पत्नी को लेने ससुराल भी गया। इस बारे कई पंचायत भी हुई, परंतु ससुराल के लोग उसकी पत्नी को साथ नहीं भेजा। जिसकी वजह से वह परेशान रहने लगा। गत दिवस भी वह पत्नी को लेने ससुराल आया था, लेकिन ससुरालियों ने लोगों ने उसकी पत्नी को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया। इससे तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली। पुलिस को व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सिटी चौकी इंजार्ज सत्यवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है, जिसे तुरंत पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति करीब 70 प्रतिशत जल चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं एसएमओ अजीतपाल ने बताया कि घटना में व्यक्ति 70 प्रतिशत झुलस गया है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन नहीं आए सामने
घटना के बाद भी व्यक्ति के परिजन सामने नहीं आए हैं। उधर पुलिस भी व्यक्ति के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक व्यक्ति का कोई भी परिजन मौके पर नहीं पहुंचा था। वहीं घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि व्यक्ति के ससुराल पक्ष के लोग बेटी के रिश्ते के लिए बाहर गए हुए है। मित्रपाल अपनी पत्नी कल्लो देवी को लेने ससुराल आया था। इसको लेकर गत रात उनकी पंचायत भी हुई थी।
पुलिस स्टेशन से करीब 100 मीटर दूरी पर हुई घटना
घटना पुलिस थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। करीब 4 बजे व्यक्ति पूजा कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल से बाहर सड़क पर पहुंचा और केरोसिन का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग से झुलसे व्यक्ति मित्रपाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

सरकार द्वारा प्रतिबंधित केरोसिन तेल
बताया जा रहा है कि व्यक्ति मित्रपाल ने केरोसिन का तेल अपने ऊपर छिड़कर खुद को आग ली, जबकि केरोसिन का तेल सरकार द्वारा प्रतिबंधित है। यह भी जांच का विषय है कि व्यक्ति ने केरोसिन का तेल कहां से लिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed