{"_id":"5c213ab2bdec2256ed2b86cf","slug":"131545681586-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"900 ग्राम अफीम के साथ गाड़ी चालक काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
पिहोवा। खुफिया विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव गुमथला गढू़ के पास नाकाबंदी के दौरान गाड़ी चालक को 900 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। ऋषिपाल ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव रोहटी झांसा वासी अमनदीप अफीम बेचने का अवैध कारोबार करता है और वह सोमवार को भी अफीम लेकर कैथल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने गांव गुमथला गढ़ू के नजदीक नाकाबंदी कर कैथल की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर की। कुछ देर के बाद एक स्कार्पियो गाड़ी को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गाड़ी की सीट के नीचे से पुलिस को पॉलीथिन बरामद हुआ। पॉलीथिन में 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान गांव रोहटी वासी अमनदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।