फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इकलौते बेटे ने की डंडा मारकर बाप की हत्या, हत्यापी गिरफ्तार

इकलौते बेटे ने की डंडा मारकर बाप की हत्या, हत्यापी गिरफ्तार

Mon, 22 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
इकलौते बेटे ने की डंडा मारकर बाप की हत्या, हत्यापी गिरफ्तार
पिता का हत्यारा बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो नंबर-43
- शनिवार रात नशे में मां को डंडा मार किया घायल, पिता की कर दी थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। उपमंडल के गांव बराहण डेरा में शनिवार रात नशे में डंडा मारकर पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक नत्थेराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मामले के अनुसार, शनिवार रात डेरा बराहण निवासी पवन ने शराब के नशे में पहले अपनी मां सुनथिया के साथ मारपीट की तथा उसकी बाजू पर डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। बेटे की मारपीट से घायल मां जब दवाई लेने लाडवा अस्पताल आई तो उसी दौरान पवन ने अपने पिता नत्थूराम के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर में डंडा मार दिया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया तब तक नत्थू राम की मौत हो चुकी थी। लाडवा पुलिस ने मृतक के दामाद राजकुमार की शिकायत पर पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी मृतक का इकलौता पुत्र है और पिछले काफी दिनों से यमुनानगर अपनी ससुराल में रहता था। घटना से कुछ रोज पहले ही वह अपने माता-पिता के पास गांव आया हुआ था। राजकुमार ने बताया कि उसके ससुर नत्थू राम ने अपने बेटे पवन की शादी करीब 16 साल पहले यमुनानगर वासी नीलम के साथ की थी। पवन कुमार ने पत्नी नीलम के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ मायके आकर रहने लगी थी। पत्नी नीलम के चले जाने के बाद पवन कुमार अपने माता-पिता के साथ अपनी पत्नी व बच्चों को वापस लाने की मांग को लेकर झगड़ा करता था और उन्हें मारने की धमकियां तक देता था। इसी बात पर शनिवार देर शाम भी पवन कुमार ने माता-पिता के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन


हत्या का आरोपी गिरफ्तार : अशोक कुमार
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed