फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जीटी रोड पर वाहनों को रोक कर करते थे लूटपाट, दो आरोपी गिरफ़तार

जीटी रोड पर वाहनों को रोक कर करते थे लूटपाट, दो आरोपी गिरफ़तार

Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर वाहनों को रोक कर करते थे लूटपाट, दो आरोपी गिरफ़तार
फोटो 26
विज्ञापन

जीटी रोड पर वाहन चालकों से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
-19 अगस्त को न्यू मॉडल टाउन निवासी बाइक सवार से मारपीट कर लूटे थी 1500 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। पुलिस ने जीटी रोड पर वाहनों को लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को प्रवीण कुमार वासी न्यू मॉडल टाउन शाहाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह अपनी बाइक से अमन होटल जीटी रोड शाहाबाद से जा रहा था तो एक आल्टो कार पीछे से आई, जिसमें 4 व्यक्ति बैठे थे । उन्होंने उसकी बाइक को रोका और मारपीट कर उससे 1500 रुपये छीनकर भाग गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। जांच के दौरान थाना शाहाबाद के एएसआई वेद प्रकाश नेे गुप्त सूचना के आधार पर कर्ण शर्मा उर्फ शेंटी वासी गांव श्याम कॉलोनी कुरुक्षेत्र व गुरविंद्र सिंह उर्फ टीका वासी दबखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि करनाल से लेकर अंबाला तक जीटी रोड पर आने-जाने वाले वाहनों को रोक कर लूटपाट करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच आरंभ कर दी है।


अकेेले व्यक्ति को देख देेते थे वारदात को अंजाम
यह चार व्यक्तियों का गिरोह है और रात में जीटी रोड पर करनाल से अंबाला तक अकेले व्यक्ति या वाहनों पर आने-जाने वालों को रोककर मारपीट करके पैसे छीन लेते थे। यह गिरोह पिछले काफी समय से सक्रिय है और कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। शाहाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि में पिछले काफी समय से इस गिरोह की तलाश में जुटी थी। बुधवार रात पुलिस टीम एएसआई वेदप्रकाश, एचसी रणदीप सिंह व राजेश की टीम को सफलता मिली जब मारकंडा मंदिर के नजदीक से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है और जहां दो अन्य साथियों को काबू करना है वहीं वारदात में शामिल कार भी बरामद करनी है। रिमांड के दौरान अनेक वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed