फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिला जेल में भिड़े बंदियों के दो गुट, कील को बनाया हथियार

जिला जेल में भिड़े बंदियों के दो गुट, कील को बनाया हथियार

Wed, 20 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिला जेल में भिड़े बंदियों के दो गुट, कील को बनाया हथियार
जिला जेल में भिड़े बंदियों के दो गुट, तीन बंदियों नुकीली कील से किए गए हमले से दो घायल
विज्ञापन

- पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से ही चला रही तनातनी का परिणाम है जेल में हुई लड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला जेल प्रशासन में सोमवार देर सायं वर्चस्व को लेर बंदियों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इसमें नुकीली कील के हमले से दो बंदी लहूलुहान हो गए। दोनों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने तीन बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मामला जेल में वर्चस्व को लेकर लड़ाई होने की आशंका जताई जा रही है जबकि पुलिस दोनों पक्षों में पूर्व की तनातनी को झगड़े की वजह बता रही है।
जानकारी के अनुसार देर सायं बंदियों की गिनती के कुछ देर बाद ही जेल में कैंटीन के समीप मारपीट, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामलों में बंदी जसबीर पुत्र करनैल व जसबीर पुत्र पाला राम पर अमीन निवासी रवि, मोहन नगर निवासी राहुल मलिक व बिरला मंदिर क्षेत्र निवासी मोहित के बीच लड़ाई शुरू हो गई। दोनों पर तीन बंदियों ने नुकीली कील से हमला कर दिया। इस हमले से दोनों जसबीर लहूलुहान हो गए । जेल में बंदियों के दो गुटों के भिड़ने की सूचना से हड़कंप मच गया। जेल कर्मियों ने दोनों गुटों को बीच बचाव कर अलग-अलग कराया और जिला प्रशासन को सूचना दी। थोड़ी देर बाद हमले में घायल दोनों बंदियों को एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फिर जेल भेज दिया गया। वहीं, घटना के संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने रवि, राहुल मलिक व मोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सेक्टर सात पुलिस चौकी प्रभारी रमनदपी कौर ने बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
दोनों गुटों में तनातनी के चलते किया हमला : जेल अधीक्षक
-------------------
जेल अधीक्षक डॉ संजय सिंह का कहना है कि दोनों गुटों में जेल आने से पहले ही आपसी तनातनी थी, जो अभी भी चली हुई है। इसी के चलते ही एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला किया। इसमें आरोपी बंदियों ने कील को हथियार बनाकर हमला किया, जिनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है तो वहीं जेल में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed