फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अनियंत्रित कार पैदल-पथ पुल से टकराई, मां-बेटे की मौत

अनियंत्रित कार पैदल-पथ पुल से टकराई, मां-बेटे की मौत

Sat, 04 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पैदल-पथ पुल से टकराई, मां-बेटे की मौत
अनियंत्रित कार पैदल-पथ पुल से टकराई, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शाहाबाद-पिपली जीट रोड पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे गांव धंतौड़ी के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हेल्पर्स की टीम चंडीगढ़ पीजीआई लेकर गई।
कालका निवासी सुभाष चंद अपने पत्नी अंजू बाला के साथ बेटे मोहित की दवा लेने के लिए सुबह साढ़े सात बजे कालका से करनाल जाने के लिए निकले थे। वह सुबह दस बजे शाहाबाद के गांव धंतौड़ी के निकट पहुंचे तो उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर बने पैदल पथ पुल से टकरा गई। भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सुभाष की पत्नी अंजू और बेटे मोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुभाष चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही हेल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने शवों और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बाद में हेल्पर्स की टीम ही सुभाष चंद को पीजीआई लेकर गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। कार अनियंत्रित होने का कारण अभी तक पाता नहीं चल सका है। इसे नींद की झपकी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। साथ ही अन्य कयास भी लगाए जा रहे हैं। सही जानकारी सुभाष चंद के होश आने के बाद ही पता चल सकेगी।
विज्ञापन


हादसे के बाद बुरी तरह फंस गये थे शव
कार हादसा इतना भयंकर था कि शव कार में बुरी तरह से फंस गए थे। हेल्पर्स की टीम ने मशक्कत के साथ शवों को बाहर निकाला। हेल्पर्स की टीम चंडीगढ़ पीजीआई में घायल का उपचार शुरू करवा कर और घायल के परिजनों के आने के बाद ही लौटी। हेल्पर्स की टीम ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र लेकर गई। इस अवसर पर हेेल्पर्स के मास्टर नरेंद्र शर्मा, रामकिशन, महेंद्र जग्गी, जयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रोफेसर हैं सुभाष चंद
हादसे का शिकार हुए कालका निवासी सुभाष चंद डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफेसर हैं। शुक्रवार को सड़क हादसे में उनकी पत्नी और पुत्र मोहित की मौत हो गई। मोहित शादीशुद था। मोहित की शादी पावंटा साहिब में हुई थी। मोहित अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed