फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पिहोवा निवासी व्यक्ति को जख्मी कर छीनी गाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

पिहोवा निवासी व्यक्ति को जख्मी कर छीनी गाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा निवासी व्यक्ति को जख्मी कर छीनी गाड़ी, जांच में जुटी पुलिस
फोटो नंबर-56,57
विज्ञापन

पिहोवा निवासी व्यक्ति को जख्मी कर छीनी गाड़ी, जांच में जुटी पुलिस
- घटना के बाद गाड़ी छीनने वाले व्यक्ति ने राजपुरा में दिया वारदात को अंजाम
- व्यक्ति को मारा चाकू, जांच के लिए पिहोवा पहुंची राजपुरा पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। पटियाला रोड स्थित गांव जुरासी खुर्द के पास बाइक सवार तीन युवकों ने पिहोवा निवासी एक व्यक्ति से मारपीट कर उसकी कार छीन ली। हमलावरों ने कार सवार का मोबाइल, टी-शर्ट व जूते भी उतरवा लिए। काफी समय तक जब व्यक्ति घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। काफी देर बाद जब व्यक्ति को होश आया तो उसने एक पेट्रोल पंप से फोन पर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन, थानाध्यक्ष, सीआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया।
हरिनारायण दुआ (गोल्डी) ने बताया कि वह देर शाम लगभग 7 बजे अपनी कार में गांव जुरासी खुर्द स्थित अपनी जमीन देखने गया था। वापसी में जुरासी खुर्द के पास बाइक सवार तीन लोगों ने हाथ देकर उसकी गाड़ी रुकवाई। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे सडक किनारे खदानों में फेंक दिया। उसका मोबाइल और कपड़े तक उतरवा लिए। एक व्यक्ति कार लेकर पटियाला की तरफ भाग गया। अन्य दो अन्य युवक बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जयनारायण शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह हरिनारायण दुआ के भाई रामकिशन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। हरिनारायण को होश आने के बाद उसके बताए स्थान पर वे पुलिस टीम के साथ पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मौके पर सीआईए एक व दो की टीम को भी बुलाया। सोमवार दोपहर के समय राजपुरा (पंजाब) पुलिस की टीम एक गाड़ी की जांच करने के लिए पिहोवा थाने में पहुंची। पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने बताया कि पिहोवा की स्विफ्ट गाड़ी (एचआर 41 एच 6876) में सवार चालक ने राजपुरा में रहने वाले एक घर के मालिक को घर से बाहर बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया तथा मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हमलावरों ने हरिनारायण दुआ को घायल किया। उसके बाद राजपुरा में जिस व्यक्ति के ऊपर चाकू से हमला हुआ वह हरिनारायण की पत्नी का रिश्ते में फूफा निकला। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मामले की तह तक जाने के पश्चात वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच जारी : राजपुरा पुलिस
पंजाब स्थित राजपुरा थाना के एएसआई बलजिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रात्रि लगभग 9 बजे राजपुरा स्थित एक घर के मालिक पर चाकू से हमला किया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीसीटीवी फुटेज में स्विफ्ट गाड़ी (एचआर 41 एच 6876) नजर आई जिसमें सवार व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। आज वे पुलिस टीम के साथ गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक का पता करने के लिए पिहोवा पुलिस थाने में पहुंचे थे जहां पता चला कि गाड़ी मालिक के साथ किसी ने देर शाम मारपीट कर उसकी गाड़ी छीन ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने 28 अगस्त मंगलवार को गाड़ी मालिक को पूछताछ के लिए राजपुरा पुलिस थाने में बुलाया है, ताकि मामले की बारीकी से जांच की जा सके। उन्होंने आश्चर्य जताया कि जिन दोनों व्यक्तियों पर हमला हुआ वे दोनों आपस में रिश्तेदार निकले। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed