फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   शव मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस ने किया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

शव मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस ने किया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 19 Nov 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शव मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस ने किया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
भौर सैयदां के निकट मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा ।
कुरुक्षेत्र रोड स्थित गांव भौर सैयदां के निकट एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव की पहचान करीब 60 वर्षीय ईश्वर निवासी मुकीमपुरा के रूप में हुई। मृतक के परिजन सुरेश कुमार ने बताया कि ईश्वर देर शाम खेतों में पानी देने गया था। सुबह तक घर नहीं पहुंचा। उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह उन्हें कुछ लोगों से पता चला कि भौर सैयदां के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। वहां पहुंचकर उसकी पहचान ईश्वर के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। ईश्वर सिंह के परिजनों के अनुसार ईश्वर की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed