{"_id":"59ff5e174f1c1b69678b9681","slug":"11509907991-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पिहोवा पुलिस ने हुड्डा ग्राउंड पिहोवा में करीब दो सप्ताह पहले हुए जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 21 अक्तूबर को थाना पिहोवा में दी अपनी शिकायत में मॉडल टाउन पिहोवा निवासी कमलेश ने बताया कि दिनांक 17-10-17 को हुड्डा ग्राउंड पिहोवा में करीब नौ युवकों ने उसके पुत्र संदीप उर्फ पारस को डंडों और बिंडों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तीन आरोपियों मित्रपाल उर्फ काली वासी जाजनपुर जिला कैथल, कर्ण शर्मा वासी संधौली फार्म और डिंपल उर्फ महंत वासी फूलगढ़ भेरियां को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डंडे और बिंडे बरामद किए गए थे।