फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गूगल पे का कोड पूछकर 25 हजार का लगाया चूना

गूगल पे का कोड पूछकर 25 हजार का लगाया चूना

Mon, 29 Apr 2019 05:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
गूगल पे का कोड पूछकर 25 हजार का लगाया चूना

विज्ञापन
गूगल पे का कोड पूछकर दुकानदार को 25 हजार का चूना लगाया
- ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी का शिकार हुआ व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुुरुक्षेत्र। एक दुकानदार के ऑनलाइन पेज को देखकर उससे सामान खरीदने के बहार गूगल पे का बार कोड पता किया। इसके कुछ मिनटों के भीतर ही उसके खाते से तीन बार में पच्चीस हजार की रकम निकाल ली गई। खाते से रुपये निकलने के बाद दुकानदार को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि जसदीप सिंह निवासी सेक्टर-13 अर्बन इस्टेट ने थाना शहर थानेसर में पुलिस को शिकायत दी। इसमें उसने बताया है कि उसकी मोहन नगर-सिरसला रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उसने एक ऑनलाइन कंपनी के पेज पर किसी सामान को विक्रय करने के लिए विज्ञापन दिया हुआ था। इसको लेकर उसकेे पास 6 अप्रैल 2019 को एक फोन आया और कहा कि क्या आप गद्दे बेचना चाहते हैं। इस संबंध में हां कर दी। उसके बाद डील पूरी करने के लिए गूगल पे का बार कोड भेजने के लिए कहा ताकि पेमेंट खाते में डाल सकूं। इस प्रकार उसने खाते से तीन बार में 8500-8500 रुपये निकालकर 25500 रुपये की रकम खाते से उड़ा दी। बाद में उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed