फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नाबालिग बेटी को बड़ी बेटी की मौत के बाद जीजा के साथ भेजने से रोकने के लिए पिता ने पुलिस को लगाई गुहार

नाबालिग बेटी को बड़ी बेटी की मौत के बाद जीजा के साथ भेजने से रोकने के लिए पिता ने पुलिस को लगाई गुहार

Sat, 10 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग बेटी को बड़ी बेटी की मौत के बाद जीजा के साथ भेजने से रोकने के लिए पिता ने पुलिस को लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अपनी नाबालिग बेटी को बहन की मौत के बाद उसके जीजा के साथ भेजने से रोकने के लिए एक पिता ने ही पुलिस को गुहार लगाई है। उसने अपनी पत्नी और बेटे पर ही आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, सदर थाना के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की 6 नवंबर को मौत हो गई। उसका करीब दो साल का बेटा भी है। उसकी पत्नी और बेटा सातवीं में पढ़ रही छोटी बेटी को उसके जीजा के साथ भेजना चाहते हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाया और पूछताछ की। लेकिन शिकायतकर्ता थाने नहीं पहुंचा। देर शाम तक पुलिस पूछताछ कर रही थी। वहीं यह मामला पूरे गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। उधर शुक्रवार को भी परिजन बड़ी बेटी की मौत के बाद क्रियाकर्म में लगे थे। तभी पुलिस को नाबालिग के पिता की ओर से शिकायत मिली और पुलिस ने उन्हें क्रियार्म के बाद सीधे थाने बुला लिया।
विज्ञापन


सातवीं कक्षा में पढ़ती है नाबालिग, 25 वर्षीय जीजा है एक बच्चे का पिता
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की सातवीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी उम्र करीब 15 वर्ष है। वहीं उसके जीजा की उम्र करीब 25 वर्ष है। वह एक बच्चे का पिता भी है। पुलिस ने परिवार के साथ लड़की और जीजा को भी थाने बुलाया था। लेकिन गंभीर आरोप लगाने वाला पिता नहीं पहुंचा। अब शनिवार को पुलिस इस मामले में फिर से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे : सुभाष
शिकायतकर्ता पूछताछ के लिए भी नहीं पहुंचा। अब उसने शनिवार को गांव के सरपंच को साथ लेकर थाने में पहुंचने का भरोसा दिया है। नाबालिग की शादी नहीं कराई गई, लेकिन पुलिस शिकायत के आधार पर ही मामले की जांच में लगी है।
- सुभाष चंद, एएसआई और जांच अधिकारी।

मामला संज्ञान में आया, लेकिन शिकायत नहीं : पांचाल
मामला संज्ञान में भी आया है। लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अवश्य ही समिति की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- कृष्ण पांचाल, चेयरमैन, बाल कल्याण समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed