फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश की हालत में यूपी ले जाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म

दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश की हालत में यूपी ले जाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म

Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश की हालत में यूपी ले जाकर किया नाबालिग से  दुष्कर्म
दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग को यूपी ले जाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पीड़िता को अलीगढ़ से किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मूलरूप से उत्तर प्रदेश व हाल में शहरवासी नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तबीयत बिड़ने पर शहर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि साधुमंडी निवासी एक युवक के घर उनका आना-जाना था। 14 अप्रैल को वह पूजा के घर गई हुई थी, जहां उसे दूध पिलाया गया। दूध पीकर उसे चक्कर आने लगा। इसके बाद वहां एक और युवक को फोन कर बुला लिया। उसे बेसुध हालत में एक युवक के साथ ट्रेन में बैठा दिया था। जब उसे होश आया तो उसने युवक से पूछा कि वह उसे कहां लेकर जा रहा है तो उसने कहा कि उसे साधुमंडी निवासी युवक ने 50 हजार रुपये में बेच दिया है। पीड़िता ने दी शिकायत में बताया कि उक्त आरोपी उसे फर्रुखाबाद के गांव मंजना ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद यूपी के गांव गरोर व जुनौदपुर ले गया। वहां पर भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जैसे ही युवक को घर पुलिस आने की जानकारी मिली तो उसे लेकर 21 मई की रात को अलीगढ़ के समीप अलीगंज पुलिया पर छोड़ गया। जहां से कुरुक्षेत्र पुलिस ने उसे बरामद किया। पुलिस ने 23 मई को पीड़िता का मेडिकल करवाया था। इसके बाद पीड़िता का 5 जून को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाया गया, जिसमें चिकित्सकों ने उसकी रिपोर्ट पॉजिटीव बताई है। पीड़ित ने मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है। पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपने के बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए हैं। इस मामले के बारे में जांच अधिकारी तारो देवी ने बताया कि नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवा दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed