फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पंजाब व हिमाचल से 750 से ज्यादा भेड़ें चोरी कर चुके है बाबरियां गिरोह के सदस्य

पंजाब व हिमाचल से 750 से ज्यादा भेड़ें चोरी कर चुके है बाबरियां गिरोह के सदस्य

Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पंजाब व हिमाचल से 750 से ज्यादा भेड़ें चोरी कर चुके है बाबरियां गिरोह के सदस्य
पंजाब और हिमाचल से 750 से ज्यादा भेड़ें चोरी कर चुका है बावरिया गिरोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । पिंडारसी हत्याकांड को अंजाम देने वाले बावरिया गिरोह के सदस्य इससे पहले पंजाब व हिमाचल प्रदेश में भी भेड़ों को चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। दोनों राज्यों की पुलिस को सात मामलों में उनकी तलाश थी। यह खुलासा कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा पिंडारसी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों ने किया है।
डीएसपी गुरमेल सिंह ने सीआईए टू में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गिरोह के सदस्यों ने वर्ष 2015 से अब तक पंजाब व हिमाचल में 7 जगहों से 750 से ज्यादा भेड़ें और 60 कट्टे चावल चोरी कर चुके हैं। हालांकि इस गिरोह के सदस्यों ने पिंडारसी गांव में तीन लोगों को मौत के घाट उतारा, लेकि न भेड़ चोरी करने का उनका प्रयास उस समय विफल हो गया जब वे भेड़ों को रेलवे लाइन से दूसरी ओर निकाल रहे थे। तभी चंडीगढ़-जयपुर ट्रेन आ गई जिससे अधिकतर भेड़ें ट्रेन से कट गईं। इस दौरान ट्रेन रुक गई और ट्रेन में सवार अधिकारियों की ओर से पुलिस को सूचित किया गया तो वहीं रात के अंधेरे में कुछ हादसे की आशंका पर वे बैटरी लेकर ट्रेन से नीचे भी उतर गए। यह देख उक्त गिरोह के सदस्य वहां से बिना भेड़ लिए ही फरार हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिंडारसी में तीन लोगों की हत्या करने वाले बावरिया गिरोह का रिकार्ड तोड़ समय में पर्दाफाश करते हुए 11 लोगों को एक साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की और गिरोह के सदस्यों ने स्वीकार किया कि बावरिया गिरोह ने राजपुरा, शंभू बॉर्डर, डेराबस्सी, रामगढ़, जालंधर और हिमाचल के बदी से 750 से ज्यादा भेड़ें चोरी कर चुका है। इन लोगों ने भेड़ चोरी की वारदात के दौरान किसी की हत्या या मारपीट भी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यह गिरोह केवल भेड़ चोरी करने की वारदातों को ही अंजाम दे रहे था, लेकिन गांव पिंडारसी में एक साथ सैकड़ों भेड़ों को चोरी करने के इरादे से ही सबसे पहले उन्होंने तीन लोगों की हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गिरोह के बाकी 6 सदस्यों की तलाश करने के लिए पुलिस अलग-अलग जगहों पर मिली सूचना के अनुसार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें आस-पास के राज्यों में सदस्यों को पकड़ने के लिए गई है। ट्रक भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को शीघ्र ही कुछ सुराग हाथ लगेंगे। जिससे गिरोह के सदस्यों और ट्रक की बरामदगी की जा सकेगी। इस मौके पर निरीक्षक केवल सिंह, निरीक्षक दीपेंद्र राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कहां- कहां से की गिरोह ने भेड़ों की चोरी
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने ढाई साल पहले पंजाब में पटियाला के राजपुरा के नजदीक से 120 भेड़-बकरियां, 3 साल पहले शंभू बॉर्डर के पास से 50 भेड़, तीन साल पहले बद्दी, हिमाचल प्रदेश से 100 बकरियां, ढाई साल पहले डेराबस्सी, पंजाब से 250 भेड़, चार साल पहले रामगढ़ एरिया से 40 बकरियां, दो साल पहले जालंधर ट्रांसपोर्ट इलाके से 60 भेड़-बकरियां तथा 3 साल पहले मालेरकोटला, संगरूर पंजाब के गोदाम से 60 कट्टे चावल चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed