फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खंरीडवा में हुए खूनी संर्घष में एक ओर ने तोड़ा दम

खंरीडवा में हुए खूनी संर्घष में एक ओर ने तोड़ा दम

Thu, 19 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खंरीडवा में हुए खूनी संर्घष में एक ओर ने तोड़ा दम
खंरीडवा खूनी संर्घष में और एक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । गांव खरींडवा में 5 कनाल 7 मरले भूमि को लेकर खूनी संघर्ष के दौरान घायल हुए एक अन्य व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान फकीर के रूप में हुई है। घायल फकीर का उपचार कल्पना चावल मेडिकल कॉलेज करनाल में चल रहा था। बुधवार को तड़के साठ वर्षीय फकीर ने दम तोड़ दिया। एक समुदाय के लोग तड़के शव को एलएनजेपी कुरुक्षेत्र लेकर आए, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। दोपहर 4.30 बजे के बाद पुलिस प्रशासन व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को दफनाया गया। समुदाय के लोग शव को सड़क पर ले जाने को उतारू थे, लेकिन डीएसपी जगदीश राय और थाना प्रभारी मलकीत सिंह के समझाने पर लोग मान गए और शव को दफना दिया। डीएसपी जगदीश राय ने आश्वासन दिया कि सभी आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इससे पूर्व इस संघर्ष में 55 वर्षीय मंगतदीन की मौत हुई थी। अब दूसरी मौत के कारण एक समुदाय के लोगों में रोष है।
वहीं यमुना नगर के बुढ़िया गांव से उक्त समुदाय के धार्मिक नेता हुसैन अहमद पीर गांव खरींडवा पहुंचे और समुदाय के लोगों से बातचीत की। हुसैन अहमद पीर ने घटना पर चिंता जताई और समुदाय के लोगों को शांति बनाए रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील। इस झगड़े में मरे मंगतदीन के शव को मंगलवार को दफनाने के बाद माहौल में तबदीली आई थी। पुलिस फोर्स भी हटा ली गई थी, लेकिन बुधवार तड़के जैसे ही दूसरे व्यक्ति की मौत का समाचार मिला तो गांव में एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण बन गया। जिस कारण पुलिस व प्रशासन को भी मुस्तैद होना पड़ा। थाना प्रभारी शाहाबाद पुलिस टीम के साथ गांव में डटे रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
मामले के तीन आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर
थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों बिजेंद्र सिंह, रणधीर सिंह निवासी खरींडवा और गुरप्रीत सिंह निवासी धनौड़ी थाना सदर अंबाला को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed