{"_id":"693091cb42ea09459f01390c","slug":"crime-summary-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146384-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अपराध संक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अपराध संक्षेप
विज्ञापन
लूटपाट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
पिपली। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने लूटपाट मामले में आरोपी रोहित उर्फ लोट वासी रोडान जिला करनाल जो अभी बपौली जिला पानीपत का निवासी है, रोहित निवासी हरीगढ़ भौरख व रोहित निवासी शाहपुर जिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 1 दिसंबर को थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में आमिर अहमद तेली वासी दराल जिला कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर ने बताया कि वह पिछले नौ साल से कुरुक्षेत्र में ड्राई फ्रूट बेचने का काम करता है। गत 1 दिसंबर को वह मोटरसाइकिल पर ड्राई-फ्रूट बेचने के लिए गया हुआ था। जब वह गांव जुरासी के पास आया तो एक मोटरसाइकिल पर तीन लड़कों ने आकर उसकी जेब से करीब 16 हजार रुपये व एटीएम कार्ड छीन लिया और मौके से भाग गए। इसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक को दी गई। गत 2 दिसंबर को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
निर्माणाधीन घर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने निर्माणाधीन घर से चोरी करने के आरोप में केशव निवासी जोगी बस्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत 28 नवंबर को प्रतीक निवासी शांतिनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शांतिनगर में अपना मकान बना रहा है। गत 28 नवंबर की सुबह घर में काम करने वाले एक मिस्त्री ने कॉल करके बताया कि घर के अंदर से बिजली, पानी व घर में रखा हुआ अन्य सामान चोरी हो गया है जिसकी शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-एक की ओर से की गई। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
सट्टा खाईवाली करने के चार आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र/लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा-एक व थाना लाडवा की टीम ने सट्टा खाईवाली करने के आरोप में गुरदित्ता उर्फ सोना निवासी पटियाला काॅलोनी कुरुक्षेत्र व सिमरन सिंह निवासी लाडवा, सुशील कुमार निवासी जादू काॅलोनी लाडवा व गुरदीप सिंह निवासी टावर काॅलोनी लाडवा को काबू करके उनके कब्जे से 6250 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया गत 2 दिसंबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 6250 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
अवैध शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार
पिहोवा। जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-निर्देश में थाना सदर की टीम ने बिना लाइसेंस शराब बेचने के आरोप में रामेश्वर वासी मुर्तजापुर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से नौ बोतल ठेका शराब देशी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टीम अपराध तलाश के संबंध में थाना सदर पिहोवा क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना के आधार पर रामेश्वर को बिना लाइसेंस/अनुमति के शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया।