फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   crime, police, thief, cash, other material

घर के ताले तोड़कर साढ़े 19 हजार की नगदी सहित जेवरात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
crime, police, thief, cash, other material
शाहाबाद क्षेत्र में अलग-अलग जगह चोरों ने घरों में सेंध लगाकर सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में गांव किशनगढ़ निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दोपहर के समय अपनी बेटी को दवा दिलाने शाहाबाद आए थे। लगभग 2 घंटे के बाद जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो पाया कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा था तथा सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उसकी अलमारी में रखी 2 सोने की अंगूठी, एक सोना चेन सैट व 2 जोड़ी सोने की बाली चुरा कर ले गए हैं। वहीं पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में गांव बकाना निवासी हरदीप कौर ने बताया कि उसका बेटा बीमार चल रहा है। इसलिए वह और उसकी सास अपने घर को लॉक करके सुबह 10 बजे शाहाबाद दवा लेने गई थी। जब दोपहर को दवाई लेकर अपने गांव पहुंची तो मेन गेट का ताला खोल अंदर घुसी तो देखा कि मकान के एक कमरे का ताला टूटा हुआ है और अंदर 2 कमरों में रखी लोहे की अलमारी भी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पाया कि चोर उसके घर से 19 हजार 500 रुपये की नगदी, एक जोड़ी बालियां, एक सोने की चेन चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed